19 युवकों को दिए नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 100 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
सुनाम ऊधम सिंह वाला(संगरूर)। कैप्टन रकार के घर घर नौकरी देने के वादे के तहत शहीद ऊधम सिंह सरकारी कालेज में रोजगार मेला लगाया गया। जिसका उद्घाटन डीसी अमर प्रताप सिंह विर्क और कांग्रेस की नेत्री दामन बाजवा ने किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरमन बाजवा, जिला इंडस्ट्री चैंबर के अध्यक्ष घनश्याम कांसल विशेष रूप से शामिल हुए। रोजगार मेले में करीब दो दर्जन कंपनियों ने हिस्सा लिया और 100 युवकों की प्लेसमेंट की गई। 19 युवकों को तुरंत ही नियुक्ति पत्र जारी किए गए। रोजगार मेले में 500 नौजवानों ने पंजीकरण कराया था।
-----------------
फोटो:22एसजीआरपी03 सुनाम के सरकारी कालेज में युवाओं को नियुक्ती पत्र सौंपते दामन बाजवा व अन्य।