फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया क्वीन और नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ इंडिया क्वीन और नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज में दिखाया हुनर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नॉर्थ इंडिया क्वीन और नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज के लिए घुमारमंडी में ऑडिशंस करवाए गए। जिसमें लुधियाना की 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजक प्रशांत शर्मा ने बचाया कि ऑडिशन के दौरान ऐसी लड़की की तलाश की जा रही है जो कि खूबसूरत और स्मार्ट है। वह विश्व को आचंभित करने का दमखम रखती हो। प्रतियोगिता में कई पड़ावों से गुजरते हुए प्रतिभागियों को अगले राउंड के लिए चुना जाएगा। चंडीगढ़ व जालंधर के बाद लुधियाना में ऑडिशन कराए जा रहे हैं। इसके बाद पटियाला में ऑडिशन होंगे। इनमें से 40 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना जाएगा। चुने गए लोग 24 फरवरी को रामगढ़ किले में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगे। ऑडिशंस के दौरान रैंप वॉक प्रतियोगिता कराई गई। इसके बाद प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन व अन्य पड़ाव पार किए। बिंदिया डांस अकादमी से बिंदिया सूद ने जज की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें