बठिंडा में 200 अकालियों के खिलाफ केस
हाईवे जाम लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था में विघभन डालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
जिले के तीन थाना क्षेत्रों नेहियांवाल, केनाल व तलवंडी साबो की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था में विघभन डालने के आरोप में लगभग 200 के करीब अकाली नेताओं व वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। नामजद किए गए आरोपियों में पूर्व संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला और तलवंडी साबो के पूर्व विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिदू भी शामिल है। कांग्रेसी नेताओं व वर्करों की ओर से अकाली दल के नेताओं व वर्करों पर दर्ज किए जा रहे पुलिस केसों के विरोध में शुक्रवार को पंजाब भर के नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद उक्त तीनों थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला और अकाली पार्षदों समेत सौ के करीब अकालियों पर केस दर्ज किया है।