लुधियाना। जालंधर बाईपास मैट्रो के पास शुक्रवार की दोपहर को धागा बनाने वाली फैक्टरी के एक कमरे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगनेक ा कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जगत वूलेन टेक्स इंडस्ट्री के मालिक विपिन बेदी ने बताया कि उनकी फैक्टरी में खो पड़ी होती है और उसी में से धागा तैयार होता है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग इतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन हवा के कारण धुआं ज्यादा उठ रहा था। इससे ऐसा लग रहा था कि आग काफी लगी है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी समय पर पहुंच और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया।