फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान, 345 मरीजों का किया चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
खालसा कॉलेज के 112 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा (लुधियाना)। गुरु हरिगोबिंद खालसा कॉलेज के पूर्व प्रधान स्वर्गीय बखतावर सिंह गिल की याद में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तीनों कॉलेजों के विद्यार्थी और स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। इस मौके पर रेड क्रास सोसायटी की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। जिसमें 112 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। जबकि फोर्टिस अस्पताल के हड्डियों और जोड़ों के माहिर डॉ. गुरविंदर सिंह, आंखों के माहिर डॉ. दीपचंद और डॉ. रवि चोपड़ा, मेडिसन के डॉ. रेनूव डायटीशियन के डॉ. अरुनीताकी ओर से 345 मरीजों का चेकअप किया गया। इन कैंपों का उद्घाटन ज्ञानी हरपाल सिंह, महिंदर कौर गिल और मनजीत सिंह ने किया। अंतर कॉलेज गुरबाणी गायन और दस्तार सजाने के मुकाबलों में कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। गुरबानी गायन मुकाबले में खालसा कॉलेज सिविल लाइन ने पहला, गुरुगोबिंद खालसा कॉलेज गुरुसर सुधार ने दूसरा और गुरुनानक नेशनल कॉलेज दोराहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत स्तर पर गुरु हरगोबिंद खालसा कॉलेज सुधार की ज्ञान कौर को पहला, खालसा कॉलेज लुधियाना की सिमरजीत कौर को दूसरा और खालसा कॉलेज लुधियाना की पल्लवी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दस्तार सजाने के मुकाबले में सरबजीत सिंह को पहले, नरिंदरपाल सिंह को दूसरा और वरिंदर सिंह को तीसरा स्थान हासिल हुआ। विजेता विद्यार्थियों को जीएचजी खालसा कॉलेज की ओर से नगद इनाम समेत ट्रॉफी भी दी गई। अंत में रजिस्ट्रार डॉ. हरजिंदर सिंह बराड़ ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें