इमरजेंसी कक्ष के समक्ष प्रसव, मां की मौत
नंगल। बीबीएमबी अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के सामने मंगलवार को बच्ची को जन्म देने वाली महिला की मौत हो गई। एमपी कोठी क्षेत्र में झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूर प्रमोद कुमार की गर्भवती पत्नी अंजलि की तबीयत बिगडने पर रेहड़ी में बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के इमरजेंसी रूम के सामने अंजलि नेबेटी को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी मिलते ही नर्स मीना व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और सूचना डॉ. शालिनी चौधरी को दी गई। उन्होंने अंजलि का इलाज शुरू किया। हालत नाजुक होने पर डॉ. चौधरी ने अंजलि को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय अंजलि ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नंगल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।