फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएडी कांग्रेस,शिअद, बीजेपी को छोड़ सबसे करेगा गठबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांग्रेस, शिअद, बीजेपी को छोड़ सबसे करेगा गठबंधन
यूनाइटेड अकाली दल जल्द करेगा नई कार्यकारिणी की घोषणा
मायावती को मिल चुका है 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। युनाइटेड अकाली दल ने 25 नवंबर 2018 को सारी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के मीटिंग हाल में गैर रस्मी बैठक बुलाई गई। बैठक बारे जानकारी देते दल के महासचिव गुरदीप सिंह बठिंडा ने बताया कि कुछ दिन पहले दल के आठ सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल त्यागराज मार्ग नई दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को मिला था और प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा को छोड़कर सभी धार्मिक और राजनीतिक पार्टियों से मिलकर मायावती को 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ाने में हर तरह का सहयोग देने को तैयार है। इसमें गुरदीप सिंह बठिंडा, जतिंदर सिंह इसड़ू, बहादुर सिंह राहों, अजीत सिंह भंगू, छिंदरपाल सिंह बराड़, कृष्ण चंद आहुजा, रमनदीप सिंह, बाबा कुलविंदर सिंह शामिल थे। वहीं बहुजन समाज पार्टी पंजाब के प्रधान रछपाल सिंह राजू, पार्टी के महासचिव डॉ. मेघराज, पंजाब के इंचार्ज रणवीर सिंह बैनीपाल हाजिर थे।

फोटो कैप्शन:02जीबीजीपी02-फतेहगढ़ साहिब में युनाईटिड अकाली दल के नेता व कार्यकर्ता बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें