अब ठेकेदार के वाहन स्लिप रोड पर खड़ेे होंगे
-अधिकारियों को स्लिप सड़क का जल्द पूरा करने और बिजली सप्लाई वाले खंभे ठीक कराने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। फिरोजपुर सड़क पर बन रही एलिवेटिड रोड के कारण पैदा हो रही ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखते नगर निगम लुधियाना की कमिश्नर कंवलप्रीत कौर बराड़ ने ठेकेदार को हिदायत दी है कि लोगों की आवाजाही ठीक करने के लिए स्लिप रोड को इस्तेमाल के लिए तुरंत तैयार की जाए। इस मौके उन्होंने ठेकेदार को हिदायत की है कि जल्द एक योजना बनाई जाए। जिसके तहत राहगीर गुरुद्वारा नानकसर साहिब से लेकर भारत नगर चौक तक स्लिप सड़क को आने जाने के लिए सड़क के तौर पर इस्तेमाल कर सके। उन्होंने स्लिप सड़क पर पैदा हुई झाडिय़ों की सफाई करने की हिदायत की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया है कि इस सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु तरीके के साथ जारी रखा जाए। नगर निगम जोन डी दफतर में मीटिंग में हाजिर पार्षद ममता आशु ने कहा कि इस सड़क के काम के कारण राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि कई जगह पर लोगों के निकलने के लिए जगह काफी कम रह गई है।