फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध लोक गायक हरभजन मान का इंग्लैंज की पार्लिमेंट में सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड संसद में हरभजन मान सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक हरभजन मान को संगीत क्षेत्र में साफ सुथरे गीतों और फिल्मों के लिए इंग्लैंड के संसद में बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान हरभजन मान की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मान ने इस मौके पर पंजाबी संगीत व अपनी कला सफर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि करनैल सिंह पारस रामूवालिया, इकबाल माहल की हलाशेरी और जगदेव सिंह जस्सोवाल की प्रेरणा से वह प्रोफेसर मोहन सिंह मेले के लिए लुधियाना गए थे। वहां पर उनकी पेशकारी को पहला प्यार मिला। चिट्ठीए नी चिट्ठीएं.. गीत उनका पहचान गीत बना, जिसे दूरदर्शन केंद्र जालंधर से हरजीत सिंह ने पेश किया था। हरभजन मान ने दर्शकों में बैठे पंजाबी लेखक रणजीत सिंह राणा और डा. तारा सिंह आलम की मांग पर गुरभजन गिल के गीत चुप वाली मार ना तू मार वे प्यारया, चुप वाली मार ना तू मार सुनाया। इस मौके पर सांसद वरिंदर शर्मा, तनमनजीत सिंह व कुछ अन्य प्रमुख लोगों ने हरभजन मान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें