अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन में कला मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सभाध्यक्ष बलराज कुमार ने की। इस दौरान कार्यकारिणी प्राचार्य मंजू भाषिणी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने अपने द्वारा बनाई पेंटिंग, पोस्टर, स्कैच, पोट्रेट, लैंडस्केप और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की प्रदर्शनी की। अर्थशास्त्र विभाध्यक्ष डा. रंजना सूद और हिंदी विभाग की सहायक प्रवक्ता निवेदिता अरोड़ा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य मंजू भाषिणी ने फाइन आर्ट विभागाध्यक्ष रूपरंजन धरणी की ओर से किए गए कार्य की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में लैंड स्केप पेंटिंग में पूजा पहले, रंजना जैन दूसरे और एनी जैन तीसरे स्थान पर, कंपोजिशन में शीतल पहले, नेहा दूसरे और सिमरन तीसरे स्थान पर, पोस्टर मेकिंग में अंजली पहले, एनी जैन दूसरे और कर्मजीत कौर तीसरे स्थान पर, स्कैचिंग में शीतल पहले, पूजा दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर, पोट्रेट में शीतल पहले, रंजना जैन दूसरे और कर्मजीत तीसरे स्थान पर, बेस्ट आफ वेस्ट में एनी जैन पहले, नीलन दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर, स्टिल लाइफ में शीतल पहले, रंजना जैन दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर, क्ले माडलिंग में कर्मजीत पहले, सिमरन दूसरे स्थान पर, इंस्टालेशन में हिमांशी पहले और नेहा दूसरे स्थान पर रही।