फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पास व्यापारियों के फंसे करोड़ों वैट रिफंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पास व्यापारियों के फंसे करोड़ों वैट रिफंड
विज्ञापन

लोहा व्यापारी आज देंगे एईटीसी को ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़
स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ की एक बैठक अध्यक्ष विनोद कांसल की अध्यक्षता में उनके दफ्तर पर बुलाई गई जिसमें सरकार के पास फंसे वैट रिफंड के करोड़ों रुपए जारी करवाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान विनोद कांसल ने कहा कि लोहे पर वैट खत्म हुए को आठ महीने हो गए किंतु उनके द्वारा बेचे गए माल पर सरकार द्वारा लिया गया वैट टैक्स वापिस नहीं किया जा रहा है। जिसे व्यापारी लेकर काफी चिंतत हैं वैट की फाइलें सेल टैक्स दफ्तरों में लटक रहीं हैं। जब भी अफसरों के पास वैट रिफंड के लिए जाया जाता है तो हमें टाल दिया जाता है और कहा जाता है कि सरकार की ओर से वैट रिफंड आने पर व्यापारियों को उनका रिफंड वापिस कर दिए जाएंगे। कांसल ने कहा कि व्यापारी पहले ही आर्थिक तंगी के कारण घाटे में चल रहे हैं और बहुत तंग स्थिति में चल रहे हैं। हमारा कारोबार को गति तभी मिलेगी जब उनका वैट रिफंड होगा। सभी व्यापारियों ने बैंकों से कर्ज लेकर काम में इन्वेस्ट किया हुआ है। एक व्यापारी का करीब 50 लाख के करीब वैट रिफंड सरकार की ओर लंबित है और करोड़ों रुपये वैट सरकार के पास जारी नहीं हो रहे। अगर सरकार ने कोई फैसला ना लिया तो आगे का संघर्ष अख्तियार किया जाएगा। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस दौरान एसोसिएशन सदस्यों ने फैसला लिया कि वह शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिले के एईटीसी के मिलने जा रहे हैं और उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
बैठक में कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, दिनेश गुप्ता, सरवेश डाटा, ओमकार, राधे श्याम, श्रीनिवास गोयल, सुखदेव मिड्ढा, व विनोद गोयल आदि मौजूद थे।
फोटो कैप्शन:22जीबीजीपी02: मोतिया खान इलाके में वैट रिफंड को लेकर बैठक करते स्टील ट्रैडर्स एसोएसिशन के पदाधिकारी व सदस्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें