अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में हुई लॉन टेनिस इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में खालसा कॉलेज फॉर वुमन ओवरऑल विजेता रहा। दो दिन तक चली चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न कॉलेजों ने हिस्सा लिया। सभी मैच में प्रतियोगी कॉलेज को मात देते हुए खालसा कॉलेज ने हर बार पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबला जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ़ और खालसा कॉलेज के बीच हुआ। खालसा कॉलेज की छात्राओं ने ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल, फिजिकल एजुकेशन विभाग प्रमुख डॉ. सुखपाल कौर और कोच विक्रम सिंह ने विजेता टीम को जीत की बधाई दी।