काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध
सुनाम (संगरूर)। देश में 42 साल पहले लगाई गई इमरजेंसी के खिलाफ भाजपा ने मंडल अध्यक्ष सुनील कांत के नेतृत्व में काला दिवस मनाया। इसमें प्रदेश नेता विनोद गुप्ता, जिला प्रधान लाजपत गर्ग, महासचिव शंकर बांसल शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने अपने खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के मद्देनजर देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। देश के नेताओं को जेल में भेज दिया गया और आरएसएस पर पाबंदी लगा दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले बिल्ले लगाकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर संदीप जिंदल, सतीश सिंगला, राजीव कुमार और योगेश गर्ग भी मौजूद थे।