फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरखड़ एस्ट्रोटर्फ के आस-पास चीन की बनी लगाई हरी पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरखड़ हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ का नवीनीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। माता साहिब कौर स्पोर्ट्स चैरिटेबल ट्रस्ट जरखड़ ने अपने हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ का नवीनीकरण किया है। एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड के आसपास की लाल पट्टी को बदल कर चीन की बनी नई हरी पट्टी लगाई गई है। जिससे ग्राउंड के सामर्थ्य में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही एस्ट्रोटर्फ का बेस भी मजबूत हुआ है। जरखड़ हॉकी अकादमी के मुख्य प्रबंधक जगरुप सिंह जरखड़ और प्रधान परमजीत सिंह नीटू ने बताया कि नई एस्ट्रोटर्फ पट्टी चीन से मंगवाई है। जिस पर लगभग दो लाख रुपये की लागत आई है। जरखड़ अकादमी में हुई मीटिंग में चेयरमैन नरिंदरपाल सिंह और प्रधान हरकमल सिंह ने बताया कि 9वां ओलंपियन पृथिपाल सिंह हॉकी फेस्टिवल 4 मई से 2 जून तक करवाने का फैसला किया गया है। इस फेस्टिवल के सभी मैच साप्ताहिक शनिवार और रविवार को होंगे। यह मैच शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चला करेंगे। इसमें सीनियर वर्ग 35 वर्ष से अधिक, अंडर-17 और निचले लेवल पर हॉकी को मजबूत करने के लिए अंडर-10 के हॉकी मुकाबले करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों में 20 के करीब टीमें हिस्सा लेंगी। यह मुकाबले लीन कम नॉक आउट के आधार पर होंगे। मीटिंग में सचिव जगदीप सिंह काहलो, मनदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, संदीप सिंह, रणजीत सिंह, शिंगारा सिंह, यादविंदर सिंह, साहिबजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें