भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली संकल्प रैली
फतेहगढ़ साहिब। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरहिंद रोपड़ बस स्टैंड से संकल्प रैली निकाली। संकल्प रैली में शामिल भाजपा के प्रभारी जीतेंद्र कालड़ा और जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि रैली का मकसद लोगों को भाजपा की जनहित नीतियों को बताना है। प्रदीप गर्ग ने कहा कि कमजोर और हर वर्ग के लिए बनाई जनहित नीतियों का आज हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस मौके पर शशि भूषण गुप्ता, नरेश सरीन, विनय गुप्ता, अशोक कुमार, विजय कुमार और राजेश कुमार सहित भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
फोटो कैप्शन-01जीबीजीपी01-सरहिंद बस स्टैंड से संकल्प रैली में शामिल जिला भाजपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग व अन्य।