फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 52 देशों के 500 विद्यार्थी हुए ग्रेजुएट

विज्ञापन
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में 52 देशों के 500 विद्यार्थी हुए ग्रेजुएट
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कालेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) में शुक्रवार को 11वां दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 52 देशों के 500 विद्यार्थी ग्रेजुएट हुए। विद्यार्थियों की इस सफलता पर डिग्री सम्मान देने के लिए पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के वाइस चांसलर डॉ. अजय कुमार शर्मा ने मुख्य तौर से शिरकत की। गैबन टू इंडिया के एंबेसडर डिजायर काउंबा विशेष तौर से पहुंचे। समारोह में बीबीए, बीसीए, बीकॉम, बीएचएमसीटी, बीएसटी बॉयोटेक्नोलॉजी, बीफार्मेसी, एटीएचएम, एमबीए, एमसीए, एम फार्मेसी, एमबीए आईबी के 500 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री मिली। इसके अलावा फाउंडर बैच 1999-2000 के छात्र गौतम सिक्री को बेस्ट एलुमनी अवार्ड से नवाजा गया। अली नाहिल को विंग कमांडर एचएस गिल अवार्ड से सम्मानित किया। थिएटर गतिविधियों के लिए श्रुति शर्मा, डांस में हरलीन कौर, सिंगिंग के लिए अक्षिता कपिल, स्पोर्ट्स के लिए राजविंदर, ग्लोरियस, साहित्य के लिए अहमद अबदुल को कालेज कलर से सम्मानित किया। वाइस चांसलर डॉ. अजय के शर्मा ने विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें