केंद्रीय मंत्री के दफ्तर के सामने किया अनशन
बठिंडा। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन ने रविवार को बठिंडा से सांसद व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के कार्यालय के आगेे एक दिवसीय भूख हड़ताल की। यूनियन सदस्यों ने पंजाब सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भूख हड़ताल में रेलवे, शिक्षा विभाग, डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, सेहत विभाग, एक्साइज विभाग, खजाना विभाग, भाषा विभाग और नगर निगम समेत कई अन्य विभागों के मुलाजिमों ने शिरकत की। यूनियन के महासचिव रणबीर सिंह और जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने केंद्रीय मंत्री बादल से मांग की कि वह पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए लोकसभा में मामला उठाएं। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुरानी पेंशन स्कीम जल्द लागू न की तो वह संघर्ष और तेज कर देंगे।