फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 सैकेंड्स में 115 विद्यार्थियों ने 115 तरह के मोजीटो किए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ सेकेंड में 115 विद्यार्थियों ने तैयार किए 115 मोजीटो
विज्ञापन

लुधियाना। सौ सेकेंड में 115 विद्यार्थियों ने 115 तरह के मोजीटो तैयार कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एंट्री की तैयारी की। यह प्रयास शुक्रवार को पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (पीसीटीई) के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में किया गया। इन मोजिटो के लिए विद्यार्थियों ने एपल सिडर विनेगर, सुपारी, ब्रहमी, वनिला, लावेंडर, गुलाब जामुन, काटन कैंडी का प्रयोग किया। इस दौरान दी बीयर स्ट्रीट के डायरेक्टर गोपाल जोशी, सेलेब्रिटी शेफ हितेश अरोड़ा, महाराजा ग्रैंड के जनरल मैनेजर शेफ सुधांशु राजंस ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के बीच हुए मुकाबले में पहला स्थान ब्रहमी मोजिटो बनाने वाले हर्षदीप सिंह ने जीता। पुलकित खुराना की सुपारी मोजिटो रेसिपी दूसरे स्थान पर रही। रोज मोटिजो बनाने वाले केशव कौशल और क्योको के मिक्स सिट्रस मोजिटो ने तीसरा स्थान हासिल किया। राघव का गुलाब जामुन मोजिटो बेस्ट इनोवेटिव रहा। होटल मैनेजमेंट कालेज के डीन अनिरबन गुप्ता और कॉलेज के जनरल डायरेक्टर डॉ. केएनएस कंग ने विद्यार्थियों को इस सराहनीय प्रयास की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें