फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73वीं नैशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में कर्नाटक ने असम को 5-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ने सिक्किम को 1-0 से दी मात
विज्ञापन

गुरु नानक स्टेडियम में चल रही 73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में कर्नाटक ने असम को 5-1 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा गुरु नानक स्टेडियम में 73वीं नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर संतोष ट्राफी में सोमवार को ग्रुप-बी के मैच हुए। सुबह कर्नाटक और असम के बीच मैच खेला गया, जिसमें कर्नाटक 5-1 से विजेता बना। मैच की शुरुआत से कर्नाटक टीम असम पर भारी रही। विसवाकर दार्जी ने 16वें, नोरम रोशन सिंह ने 18वें, 23वें, विगनेश ने 25वें, मगेश सेलवा ने 31वें मिनट में टीम के लिए गोल किए। असम के विष्णु बरदोलोई ने 37वें ओवर में टीम के लिए गोल किया। इस बीच कर्नाटक के कोच मनिवन्नन डी ने खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन को सराहा। इस जीत से कर्नाटक 3 मैच में 2 जीत, 1 टाई के साथ 7 प्वाइंट से टॉप पर और असम 4 मैच में 2 जीत और 2 हार से 6 प्वाइंट से दूसरे स्थान पर काबिज है। शाम को पंजाब और सिक्किम आमने-सामने रहे, जिसमें पंजाब ने 1-0 से मैच जीता। इसमें पंजाब के कप्तान तरनजीत सिंह ने 20वें मिनट में टीम के लिए गोल किया जबकि मुकाबले के अंत तक सिक्किम टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच हार गई। पंजाब के कोच हरजिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को आगामी मैच में ओर बेहतरीन खेलने के लिए कहा। इस मैच से पंजाब 3 मैच के बाद 2 जीत और 1 हार से 6 प्वाइंट के साथ तीसरे और सिक्किम 3 मैच में 3 हार के साथ बिना खाता खोले सबसे नीचे 5वें स्थान पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें