शहीदों की धरती पर पहुंची शबद गुरु यात्रा
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में किया विश्राम
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। सुल्तानपुर लोधी से सात जनवरी से शुरू हुई शब्द यात्रा शहीदों की धरती श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंच चुकी है। यह यात्रा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित है। वीरवार को यात्रा गुरुद्वारा श्री गोबिंदगढ़ साहिब पातशाही छठी रांणवा से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं। वहां गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने यात्रा का शुभारंभ किया। पावन हुक्मनामा ग्रंथी भाई कर्म सिंह ने श्रवण किया। पंज प्यारो को सिरोपा पहनाने के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को शिरोमणि कमेटी सदस्य अवतार सिंह ने पालकी साहिब में सुशोभित किया। संगत की तरफ से श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर फूलों की वर्षा की गई। नगर कीर्तन के दौरान अलग-अलग स्कूलों के बच्चों की तरफ से बैंड और गतका पार्टियों ने सिख मार्शल आर्ट के जौहर दिखाए। इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर संगत ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर अकाली नेता दरबारा सिंह गुरू, शिरोमणि कमेटी इंचार्ज ट्रस्ट मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह मैनेजर गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, कर्मजीत सिंह मैनेजर गुरुद्वारा गोबिंदगढ़ साहिब राणवां, बलविंदर सिंह मौजूद थे। एक मार्च की सुबह यह यात्रा गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब समेत अन्य रास्तों से होती हुई मंडी गोबिंदगढ़ के गुरुद्वारा कुक्कड़ माजरा में करेगी।
फोटो कैप्शन-28जीबीजीपी01-फतेहगढ़ साहिब पहुंची शब्द गुरु यात्रा का स्वागत करते हुए एसजीपीसी सदस्य।