फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में धुमधाम से संपन्न हुआ रेड क्रॉस मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रास मेले में जेल बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

नंगल। रेडक्रास एवं अस्पताल वेलफेयर सोसायटी नंगल ने रेडक्रास मेले का आयोजन किया। स्टाफ क्लब में आयोजित मेले का उद्घाटन बीबीएमबी के चेयरमैन दविंदर शर्मा ने किया। मेले में खाने पीने के स्टालों के अलावा बच्चे के लिए झूलों व ऊंट सवारी की व्यवस्था की गई थी। अस्थाई तौर पर मनोरंजन के लिए बनाई गई जेल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसमें 20 रुपये जमा कर जेल में किसी भी व्यक्ति को कुछ समय के लिए बंद कराया जा सकता था। मेले से होने वाली आय समाजसेवी कार्यों पर खर्च की जाती है। इस मौके पर सोसायटी की चेयरपर्सन रीटा अग्रवाल, सचिव मिनाक्षी कंबोज, बीबीएमबी के मुख्य अभियंता अश्वनी कुमार अग्रवाल, उप मुख्य अभियंता हुंसन लाल कंबोज, केके सूद, आरके सिंगला, मनविंदर सिंह, सीपी सिंह, एपीआरओ सतनाम सिंह, अवतार सिंह तारी, बख्शीश सिंह, वीके गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें