फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से सिंधवा कैनाल में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधवा नहर में गिरी कार, महिला और बेटी बची
विज्ञापन

लुधियाना। सिंधवा नहर में शनिवार की सुबह होंडा सिटी कार गिर गई। संयोग से नहर बंदी होने के चलते पानी नहीं था। कार में सवार मां और बेटी को आसपास के लोगों ने बाहर निकाल लिया। परिजन उन्हें अपना साथ ले गए। थाना सराभा नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सराभा नगर थाना प्रभारी ब्रजमोहन के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि सिंधवा नहर में कार गिर गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे उस समय तक कार में सवार लोग जा चुके थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कार में एक महिला और बेटी सवार थी। महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थी, अचानक कार का टायर फट गया और कार सीधे नहर में जाकर गिर गई। कार चालक महिला की पहचान विक्टोरिया कॉलोनी निवासी गीतू शर्मा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें