फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी धुंध लिपटा रहा लुधियाना शहर, शीतलहर से ठिठुरे लोग--

विज्ञापन
विज्ञापन
घनी धुंध लिपटा रहा लुधियाना शहर, शीतलहर से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिसंबर की सबसे गहरी धुंध का सामना शहर के लोगों को शनिवार को भी घरे कोहरे रूप देखने को मिला। दोपहर एक बजे तक धुंध छाई रही। जिसकी वजह से विजिबिलिटी सुबह 5 बजे से लेकर 11 बजे तक 5 मीटर से भी कम दर्ज की गई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर राहगीर और वाहन चालकों को काफी परेशानी आई। वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेडलाइन दिन में ही जला कर सफर तय करना पड़ा। इससे पहले अब तक दिसंबर में धुंध का इतना भयानक रूप देखने को मिला। यहीं नहीं धुंध के साथ साथ शीतलहर ने भी लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं पूरा दिन धूप न निकलने से लोगों को काफी परेशानी हुई। धुंध, शीतलहर और धूप के अभाव में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रिकॉर्ड किया गया। आईएमजी के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले समय में ठंड और धुंध की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें