फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान: अजय टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान: अजय टम्टा
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने महिला सरकारी कॉलेज में हुए समारोह में किया संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रोजगार के लिए एमएसएमई का महत्वपूर्ण योगदान है। जनता तक इसका लाभ पहुंच सके इसके लिए सारा काम ऑनलाइन किया गया है। इसके मध्यम से बनने वाले समान को बीस से तीस प्रतिशत सरकार खुद खरीदेगी। स्माल उद्योग से हमें शहरों के साथ गांवों में भी काम करना होगा। प्रधानमंत्री के आदेश अनुसार हम आपके दरबार हमेशा हाजिर है। यह शब्द माइक्रो स्माल एंड मध्यम इंटरप्राइजेज सहयोग एवं संपर्क के तहत पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा महिला सरकारी कॉलेज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहे। इस दौरान राज्यसभा सदस्या व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मालिक ने कहा कि पीएम ने देश के उद्योग को भरने के लिए कई स्कीमें बनाई है। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी की सोच है कि देश का युवा नौकरी के लिए नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बने। मालिक ने जनता से अनुरोध किया कि केंद्रसरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश कुमार, जतिंद्र मित्तल, दया सिंह सोढ़ी, जीवन गुप्ता, प्रवीण बंसल, गुरदेव शर्मा देबी, अनिल सरीन, परमिंदर मेहता, रजनीश धीमान, सतपाल सग्गर, सुनील मोदगिल, मदन मोहन व्यास, डॉ. सतीश कुमार तथा कई औद्योगिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्र सरकार के अधारे में आने वाले सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की लोन स्कीमें व जनहित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एमएसएमई का लाभ प्रप्ति जन से सीधे संपर्क लाइव कार्यक्रम से भी जुड़कर उपस्थित जन ने ज्ञान प्राप्त किया। इन योजनाओं में अधिकतर महिलाओं के लाभ के लिए भी योजनाएं थी। किसानों व मजदूरों हेतु भी योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए, बताया गया। घर बैठे किस प्रकार लाभ ले सकते हैं, उस पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें