सिल्वर जुबली समारोह में एक हजार लोग लेंगे मैराथन में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुशल नेतृत्व में चल रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर तकनीकी कालेज 12 से 18 अक्तूबर तक 25वीं सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है। 4 अक्तूबर को कालेज में श्री सहज पाठ साहिब रखा गया है। 10 से 15 अक्तूबर तक विद्यार्थियों और स्टाफ की ओर से प्रभात फेरी निकाली जाएंगी। मुख्य समारोह मैराथन रहेगा, जिसमें 12 से 50 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न ग्रुपों में महिला पुरुष के मुकाबले होंगे, जिसमें 1000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। जिसकी शुरुआत सुबह साढ़े पांच बजे की जाएगी। आज से शुरू होने वाले समारोह 12 अक्तूबर से साहित्यिक घटना बाबा बंदा सिंह बहादुर के योगदान पर सेमिनार, 13 को सरहिंद फतेह मारके साथ फतेह मैराथन और साइक्लोथन, 16 को श्री सहज पाठ साहिब का भोग, कीर्तन समारोह और गुरु का लंगर 17 अक्तूबर को प्लेसमेंट ड्राइव तथा आखिरी दिन 18 अक्तूबर को सूफी संगीत शाम का आयोजन किया जाएगा।
फोटो कैप्शन:12जीबीजीपी01- फतेहगढ़ साहिब के बाबा बंदा सिंह बहादुर तकनीकी कालेज के सिल्वर जुबली समारोह बारे जानकारी देते प्रिंसिपल जीएस लांबा।