सीपीआई ने नशे के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की लुधियाना इकाई की ओर से कचहरी के सामने नशे के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि धड़ल्ले से चल रही नशा तस्करी पंजाब के नौजवानों को तबाही की ओर से ले जा रही है। नशा खत्म करने के वादे करके सरकार सत्ता में आई थी, परंतु नशे पहले से ओर भी बढ़ गए है। नौजवान मर रहे है परंतु सरकार सिर्फ अलफाजी बातें कर रही है। नशों से संबंधित मामलों में जांच एजेंसी की ओर से दायर की जा रही रिपोर्ट के ढंग-तरीके से पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से चिंता जाहिर की गई है। नेताओं ने कहा कि नशे से हुई मौत को कत्ल का मामला माना जाना चाहिए। सरकार नौजवानों को रोजगार देने में असमर्थ रही है। जिससे नौजवान नशे की दलदल की ओर से फंस रहे है। डोप टोस्ट लोगों का ध्यान असली मुद्दे से हटाने के लिए एक छलावा है। अगर सरकार सही में नशे के खिलाफ गंभीरता से करवाई करना चाहती है तो असल जिम्मेवार नशा तस्कर, पुलिस प्रशासन और राजनीतिक लोगों पर बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करनी पड़ेगी। इस मौके पर जिला सचिव कामरेड डीपी मोड, रमेश रत्न, गुलजार गोरिया, चमकौर सिंह, एमएस भाटिया, गुरनाम सिद्धू, विजय कुमार, केवल सिंह, गुलजार पंधेर, जगदीश राय, जगजीत सिंह व राम प्रताप मौजूद रहे।