किसानों को 20 जून से निर्विघ्न बिजली: कांगड़
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने सोमवार को कहा किसानों को 20 जून से शुरू हो रहे धान के सीजन में निर्विघ्न बिजली मिलेगी। कांगड़ सर्किट हाउस में कांग्रेस के नेताओं के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2002-07 के दौरान पिछली कांग्रेस सरकार ने किसानों को 8 घंटे बिजली देने सहित अन्य किए गए वादे पूरे किए थे। किसानों को 20 जून से निर्विघ्न बिजली मिलेगी। खेतों में मीटर लगाने को लेकर उठे विवादों के संबंध में उन्होंने कहा कि यह मात्र एक तजुर्बा है। इससे किसानों को फायदा होगा और सरकार सीधा किसानों के खातों में बिजली की सब्सिडी देगी। इस बारे में सर्वे भी किया जा रहा है। उद्योगों को सस्ती बिजली देने के वादे पर उन्होंने कहा कि हमें सत्ता में आए अभी एक साल हुआ है। अकाली सरकार के 10 वर्षों में उद्योगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। सरकारी कार्यालयों पर बिजली के बिल बकाया होने के विषय पर उन्होंने कहा कि वह जांच करवाएंगे। हार्टिकल्चर से मीटिंग के बाद ही धान की बिजाई तारीख 20 जून रखी गई है। यहफैसला फसलों के लिए अनुकूल है। किसानों की बेहतरी के लिए ही फैसला लिया गया है।