बठिंडा में निकाला कैंडल मार्च
बठिंडा। उन्नाव व कठुआ में दो नाबालिगों की दुराचार के बाद हत्या के मामले में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने एवं आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग पर मार्च निकाला गया। यह पंजाबी यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर के विद्यार्थियों की ओर से निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं सिटीजन फार जस्टिस एंड पीस फोरम की ओर से मंगलवार को कठुआ दुष्कर्म मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा। पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेता रविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे जुर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दे। वहीं सिटीजन फार जस्टिस एंड पीस फोरम की तरफ से मंगलवार को कठुआ दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला जाएगा। संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि देश की सरकार को ऐसे अपराधों प्रति सख्त कानून बनाना चाहिए। मॉडल टाउन फेज तीन की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह दानेवालिया ने कहा कि ऐसी घटना पर राजनीति करना बहुत शर्मनाक बात है।