फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहिंद काऊंसिल का उप-चुनाव आज, प्रबंध पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरहिंद के वार्ड 10 में उपचुनाव आज
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। नगर काउंसिल सरहिंद के वार्ड नंबर 10 में शनिवार को होने वाले उपचुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। यह जानकारी एडीसी हरदयाल सिंह चट्ठा ने दी। उन्होंने बताया कि मतदान अमन और शांति पूर्वक निपटाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। चट्ठा ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाऐंगे। कुल 942 पुरुष और 858 महिलाएं अपने वोट का इस्तेमाल करेंगी। मतदान के लिए सरकारी हाई स्कूल आदर्श नगर में 2 पोलिंग बूथ नंबर 18 और 19 स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद संबंधित पोलिंग स्टेशनों पर ही वोटों की गिनती के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें