फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिंदर दोसांझ 201

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरिंदर दोसांझ 2018 लिए दोबारा चेयरमैन नियुक्त
विज्ञापन

पंजाब बॉडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारियों का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
पंजाब बाडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स वेलफेयर कमेटी की मीटिंग होटल सिल्वर स्टोन लुधियाना में आयोजित हुई। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 2018 में कराई जा रही प्रतियोगिता की तारीखें तय करना और नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देना था। मीटिंग में कमेटी 2017 में कराई गतिविधियों की कारगुजारी पर भी चर्चा की गई। इस मौके पदाधिकारियों की सहमति से चुनाव किया गया, जिसमें गुरविंदर दोसांझ को 2018 में दोबारा से कमेटी का चेयरमैन चुना और नियुक्ति पत्र भेंट किया गया। जनरल सचिव के पद के लिए गुरइकबाल सिंह सोही को सहमति से नियुक्ति पत्र दिया गया। कैशियर सुरिंद्रपाल सोनू को नियुक्ति पत्र दिया गया। कमेटी के प्रधान प्रदीप कुमार अप्पू को नए वर्ष की बधाई दी गई। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रतियोगिता मुकाबले बड़ी ही दिलचस्पी से कराए जाएंगे। जिसमें पंजाब से बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे। प्रधान प्रदीप कुमार अप्पू ने वर्ष 2018 में होने वाली प्रतियोगिताओं की तारीखों का एलान करते हुए बताया कि 21 जनवरी को न्यू दिल्ली, 28 जनवरी को डबीवाली पंजाब, 18 जनवरी को नंगल पंजाब, 24 से 25 फरवरी को अगरा यूपी, 4 मार्च को बठिंडा, 10 से 11 मार्च को लुधियाना में प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा सेक्टरी, आर्गनाइजर सचिव, उप-प्रधान और मेंबरों की सीटों के भी नियुक्ति पत्र पदाधिकारियों को दिए गए। इस मौके पर मनप्रीत शीबू, अमनदीप गिप्पी, अमनदीप भोगल, रमेश फौजी, महिंदर सिंह, मनिंदर शंटी, रिक्की शर्मा, सन्नी मक्कड़, प्रभजोत मनी, संदीप, संदीप सोनी हाजिर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें