फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा पशु नहीं पकड़े तो सरकारी दफ्तरों में छोड़े जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी दफ्तरों में छोड़ेंगे लावारिस पशु: भाकियू
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की बैठक रुड़की के गुरुद्वारा साहिब में जिलाध्यक्ष हरनेक सिंह भलमाजरा के नेतृत्व में हुई। किसानों की मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन को आड़ों हाथों लेते हरनेक सिंह ने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण सड़कहादसों में लोगों की जानें जा रही हैं और पशु फसल ोंको नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। समस्या के हल के लिए कई बार सरकार और प्रशासन को मांग पत्र दिए गए, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब भी सरकार ने कोई ठोस कदम न उठाए तो यूनियन लावारिस पशुओं को ट्रालियों में भरकर सरकारी दफ्तरों में छोड़ेगी। वहीं गन्ना उत्पादकों को समय पर पर्ची और गन्ने की पेमेंट न मिलने कारण किसानों में भारी रोष है। बैठक में लखवीर सिंह, नाजर सिंह, जसवीर सिंह, जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें