फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगसीर सिंह सर्व सम्मति से बने गांव मीरपुर खुर्द के सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मीरपुर खुर्द में ग्रामीणों ने सहमति से चुने पंच-सरपंच
विज्ञापन

झूनीर। लोकसभा बठिंडा से यूथ कांग्रेस के प्रधान जगसीर सिंह मीरपुर को उनके गांव मीरपुर खुर्द में ग्रामीणों ने सर्व समिति से गांव का सरपंच चुन लिया है। गांव वासियों ने वार्ड नंबर 1 से लछमण सिंह, 2 से बीरबल सिंह, 3 से गुरमेल कोर पत्नी तेजा सिंह, 4 से हरप्रीत कौर, 5 से गुरमेल कौर, 6 से बलजीत सिंह व वार्ड नंबर 7 से सुक्खमंदर सिंह को पंच के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया है। जगसीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि ग्रामीणों ने उस पर जो विश्वास जताया है, उसे कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अपने गांव को पंजाब का नंबर एक गांव बनाने की कोशिश करेंगे। इसी तरह गांव बर्न में भी सर्व सम्मति से पंचायत की चयन कर लिया गया। लोगों ने बलदीप कौर को सरपंच, राम सिंह, प्यारा सिंह, मेजर सिंह, गुरप्रीत कौर व अमनदीप कौर पंच चुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें