10 दिन बाद भी नहीं मिली राहत
नंगल। नंगल के मोहल्ला राजनगर निवासियों को पीने के पानी की समस्या से निजात नहीं मिली है। हालांकि नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों ने इस समस्या को पहल के आधार पर हल करने का अश्वासन दिया था, लेकिन 10 दिन बाद भी लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। समाज सेवी संस्था जन कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राम कुमार ने नंगल नगर काउंसिल के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों को पेश आ रही पीने के पानी की समस्या को एक दो दिन में दूर नहीं किया तो मजबूरन लोगों को नंगल नगर काउंसिल दफ्तर के सामने धरना देना पड़ेगा। इस बारे में नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजिंद्र सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मोटर खराब होने के कारण यह समस्या मोहल्लावासियों को पेश आ रही थी, मोटर बदल कर दूसरी मोटर भी लगाई गई। लेकिन वह भी खराब हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों मोटरें ठीक करने को भेजी हैं, मोटरों के आते ही समस्या दूर हो जाएगी।