एनआरआई नौजवान ने लगाया फंदा
फतेहगढ़ साहिब। गांव कोटला बजवाड़ा के एक एनआरआई नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई सुखविंदर सिंह, ताया लखविन्दर सिंह और सतनाम सिंह ने बताया कि लंदन में मनविन्दर सिंह (27) की पत्नी के साथ तलाक होने के बाद उसको किसी कारण डिपोट करके इंडिया भेज दिया गया था। यहां आकर वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। वीरवार रात उसने अपने घर की रसोई में ही फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई ने बताया कि सुबह जब उसके पिता अमरजीत सिंह उठे तो रसोई में मनविन्दर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले कर 174 की कार्रवाई की है।
फोटो कैप्शन:09जीबीजीपी03-जानकारी देते हुए मृतक के परिजन।