एक साल में 3 लाख बच्चों की सेहत जांची
लुधियाना। तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत सिविल सर्जन लुधियाना डा. परविंदर पाल सिंह सिद्धू की अगुवाई में चलाए जा रहे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) गरीब व्यक्ति के लिए वर्दान साबित हो रहा है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन लुधियाना डा. परविंदरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत 0 से 18 साल तक के आंगनवाड़ी सेंटरो, सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ते बच्चों का (फोर डीज) अधीन आते 30 बिमारियों की जांच करके इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीमों की ओर से 2017-18 के दौरान 3 लाख बच्चों की मेडिकल जांच की गई। सिविल सर्जन लुधियाना ने बताया कि इन विभिन्न बीमारियों के अधीन पीड़ित 2755 बच्चों का आरबीएसके के तहत मुफ्त इलाज कराया गया। उन्होंने कहा कि दिल के रोगों से पीड़ित 97 बच्चों में 25 बच्चों के दिल का सफल ऑपरेशन पीजीआई, सीएमसी लुधियाना, डीएमसी लुधियाना, फोर्टिस अस्पताल में मुफ्त कराया गया। जिनमें लगभग प्रति बच्चा सेहत विभाग ने कई लाखों रुपये खर्च किए व बाकी बच्चे इलाज अधीन है।