रंगो के ताने बाने से दिया मशहूर कलाकारो को रुप
पीएयू एमएस रंधावा आर्ट गैलरी में शुरू सोलो शो
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पीएयू स्थित एमएस रंधावा आर्ट गैलरी में प्रसिद्ध आर्टिस्ट गोपी वर्मा की ओर से सोलो पेंटिंग एग्जीबिशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने रंगो के ताने बाने से प्रसिद्ध कलाकारो के रुप को पेंटिंग के जरिए प्रदर्शित किया। इस दौरान दीपिका पादूकोण, लैजेंटरी सिंगर, लत्ता मंगेशकर की पेंटिंग बनाकर पेश किया। एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्यातिथि रहे आर्टिस्ट हरि मोहन, आर्टिस्ट विमल वर्मा और आर्टिस्ट बलविंदर सिंह ने एक साथ किया। जो गोपी वर्मा के गुरू भी रहे। मौके पर प्रिंसिपल व आर्टिस्ट जसप्रीत सिंह, मोनिका चुघ, कमल सौंद आदि उपस्थित रहे। 11 दिसंबर तक चलने वाली उक्त एग्जीविशन में गोपी वर्मा ने चेहरों की खुबसुरती को रंगों के जरिए वयां किया। इसमें प्रसिद्ध शख्सियतों के साथ ही आम लोगों के पोट्रेट भी उन्होंने बनाए। साथ ही एनिमल, स्कैलन और फ्लॉवर व लैंडस्केप को भी स्कैच व ऑयल कलर से सजाया।