गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने को एक साथ थिरके 1084 विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
बीसीएम आर्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की 40वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए कथक का आयोजन किया गया। माध्यमिक कक्षाओं के लगभग 1084 विद्यार्थियों ने कथक प्रस्तुत कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने की कोशिश की। जैसे ही सांचा नाम भजन पर विद्यार्थियों ने ताल और लय पकड़ी सात मिनट के लिए सबकुछ उसी के रंग में रंग गया। एडीजीपी ट्रैफिक विंग चंडीगढ़ से डा. शरद सत्य चौहान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मिक्की शर्मा और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ गर्ल्स पटियाला की असिस्टेंट प्रोफेसर सीमा शर्मा और 22 स्टीवर्ड व विद्यालय के प्रबंधक मौजूद रहे।