दो आजाद प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
लुधियाना। लोकसभा सीट लुधियाना से बुधवार को दो आजाद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा है। इसमें बच्चों को धार्मिक पाठ पढ़ाने वाले मिस्टर सिंह फूड किंग भी शामिल है। अभी तक चार प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। फिलहाल किसी बड़ी पार्टी ने प्रत्याशी ने अभी नामांकन पत्र नहीं भरा है। वही लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू वीरवार को अपना नामांकन पत्र फाइल करेंगे। उनका नामांकन पत्र भरवाने के लिए खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंच रहे है, वहीं शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के प्रत्याशी महेश इंदर सिंह ग्रेवाल शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र फाइल करेंगे। गौर हो कि गुरु अर्जुन देव नगर निवासी रविंदर पाल सिंह चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपना नामांकन भर चुके है। 8 वीं क्लास पास बच्चों में मिस्टर सिंह फूड किंग के नाम मशहूर है। इंदर नगर निवासी जसदीप सिंह पेशे से कारोबारी है और दसवीं कक्षा तक पढ़े है। लोकसभा चुनाव के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। बीएमडब्ल्यू और क्रेटा कार के मालिक हैं। इनके पास 34.03 लाख रुपये की चल संपत्ति और 12.69 लाख रुपये की देनदारी है।