हरसिमरत को जिताने के लिए राजा वड़िंग को टिकट दी गई : जसराज
बरनाला। संगरूर से पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के साझे उम्मीदवार जस्सी जसराज ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल आपस में मिले हुए हैं, इसलिए हरसिमरत कौर बादल को जिताने के लिए बठिंडा से राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतारा गया है। जस्सी जसराज मंगलवार को स्थानीय सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में वर्कर मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। जसराज ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार केवल ढिल्लों, अकाली भाजपा के उम्मीदवार परमिंदर ढींढसा और आप के उम्मीदवार भगवंत मान अरबपति हैं, इसलिए वे गरीबों के दुखों से अनजान हैं। इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट नरेश बावा, अमरजीत सिंह, जसवीर सिंह, हरदीप सिंह, प्रगट सिंह, बचितर सिंह और हाकम सिंह मौजूद थे।