बच्ची से दुष्कर्म में दस वर्ष की कैद
मंडी गोबिंदगढ़। फतेहगढ़ साहिब की अदालत ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने करने का आरोप साबित होने पर एक व्यक्ति को दस साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के तौर पर हुई है। जुर्माना न भरने पर दोषी एक महीना और जेल में रहेगा। घटना गत नौ दिसंबर 2018 की है। थाना गोबिंदगढ़ पुलिस ने केस में रमेश कुमार नामक व्यक्ति को नामजद किया था। उसने 13 वर्षीय नाबालिग चार बार जब दुष्कर्म किया, जब उसकी मां काम के लिए घर से बाहर जाती थी। बच्ची ने डर के मारे अपनी मां को नहीं बताया था। पीड़ा होने के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मां के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।