दो कारों की हुई जबरदस्त टक्कर, हादसा बचा
श्री आनंदपुर साहिब। बस स्टैंड के साथ मुख्य सड़क से शहर की ओर जाते चौक में दो कारों की हुई जबरदस्त टक्कर में चाहे जानी नुकसान से तो बचाव हो गया परंतु टक्कर इतनी ज्यादा जबरदस्त थी कि हादसे की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। आवाज को सुनकर दुर्घटना स्थान पर लोगों का हजूम इकट्ठा हो गया। मौके से मिली जानकारी मुताबिक नंगल की ओर से आ रही मारुति ऑल्टो कार जैसे ही इस चौक में पहुंची तो दूसरी ओर से आ रही मारुति स्विफ्ट कार के साथ टकरा गई। मौके पर हाजिर लोगों ने बताया कि हादसे दौरान ऑल्टो कार को आग भी लग गई थी लेकिन एकत्रित लोगों की तरफ से तुरंत पानी डालकर आग पर काबू डाल लिया गया और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चौक पर हुए हादसे के कारण सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थाना सिटी के इंचार्ज सरबजीत सिंह की तरफ से हादसा ग्रस्त गाड़ियों को हटा कर जाम खुलवाया। वहीं लोगों ने बताया कि चौक पर लाइटें लगाने की कई बार मांग की। लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की कि इस चौक पर जल्द लाइटें लगाई जाएं।