करतारपुर कॉरिडोर खोलने में जल्दबाजी से पंजाब में बढ़ेगा आतंक: थापर
लुधियाना। शहीद सुखदेव ब्रिगेड एंटी टेररिस्ट फ्रंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक थापर ने देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में करतारपुर कॉरिडोर खोलने के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बुरी मंशा के बारे में से सुचेत किया। उन्होंने कहा कि आईएसआई कॉरिडोर खोलने की आड़ में सीमांत राज्य पंजाब की शांति को भंग कर खालिस्तानी आतंकवाद व नशा तस्करी को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। उन्होंने भारत सरकार की तरफ से सिख धर्म के अनुयायियों की आस्था से जुड़े गुरुद्वारा करतारपुर के खुले दर्शनों के लिए बनाए जा रहे कॉरिडोर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कॉरिडोर खोलने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों के भारत में प्रवेश व नशा तस्करी रोकने के विशेष प्रबंध कर आईएसआई धर्म की आड़ में आतंकवाद फैलाने की साजिशों पर कड़ी नजर रखे।