फतेहगढ़ साहिब के आगे ‘श्री’ लिखे जाने की मांग
फतेहगढ़ साहिब। सरबंसदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की अतुल शहादत को समर्पित 26 से 28 दिसंबर तक लगने वाली शहीदी सभा से पहले फतेहगढ़ साहिब के नाम के आगे ‘श्री’ लगाए जाने की मांग उठी है। दि फतेहगढ़ साहिब सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अध्यक्ष बलजीत सिंह भुट्टा की अगुवाई में इस बारे में डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों को मुख्यमंत्री के नाम एक एक मांग पत्र सौंपा है। जिसमें शहीदी सभा में शराब, अंडे और मीट की दुकानें मुकम्मल तौर पर बंद करने, सरकारी दफ्तरों में फतेहगढ़ साहिब के नाम को छोटे अक्षर फ.ग.स. न लिखने की मांग की गई है। डीसी शिवदुलार सिंह ने सदस्यों को भरोसा दिया कि वह उनकी मांग को पंजाब सरकार को भेजकर लागू करवाने की अपील भी करेंगे। इस मौके पर एडीसी जसप्रीत सिंह, एसडीएम अमलोह आनंद शर्मा, किरनदीप सिंह चुन्नी, बलकार सिंह नंबरदार, मेवा सिंह नंबरदार ईसरहेल, बलविंदर सिंह डेरा, गुलजार सिंह राजिंदरगढ़, जय सिंह बाड़ा, नाजर सिंह बलाड़ी, हरपाल सिंह जमीतगढ़ और डॉ. स्वर्ण सिंह ब्रास मौजूद थे।
फोटो कैपशन:18जीबीजीपी01-फतेहगढ़ साहिब के डीसी शिवु दुलार सिंह ढिल्लो को मांग पत्र देते हुए सोसायटी सदस्य।