पटना साहिब के लिए जत्था रवाना
लुधियाना। बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों की गूंज में बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का जत्था श्री पटना साहिब के लिए रवाना हुुआ। इसकी अगुवाई श्रीकृष्ण कुमार बावा ने की। जत्थे में प्रमुख तौर पर फाउंडेशन के प्रधान कृष्ण कुमार बावा, महिंदर सिंह इरोज, अश्वनी अरोड़ा, एसके गुप्ता, मेजर आईएस संधू, मेजर एचएस भिंडर, सेवामुक्त चीफ इंजीनियर आरएस खोखर भी शामिल हुए। जत्थे को रवाना करने की रस्म समाज सेवी कुलदीप सिंह ने अदा की। इस मौके पर रेशम सिंह सगू, अर्जुन बावा, कुलबीर कौर, गुरमीत कौर, निर्मल कौर, नरिंदर कौर, सुखजीत कौर, लखवीर कौर और रूपिंदर कौर भी मौजूद थीं।