फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइलेट्स करने जा रही छात्रा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास लगाने जा रही छात्रा की हादसे में मौत
विज्ञापन

स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से सोमवार सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब
स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से गांव ब्रास स्थित अपने घर से खन्ना में आईलेट्स की क्लास लगाने जा रही एक छात्रा की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृतका की पहचान हरमनदीप कौर (21) पुत्री दलबीर सिंह के तौर पर हुई है। हादसा गांव रामपुर के मुख्य रास्ते पर हुआ। मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि मृतका के पिता दलबीर सिंह अपनी अलग स्कूटी पर बेटी से कुछ दूरी पर अपने काम के लिए जा रहे थे। उन्होंने ही गांव रामपुर में अपनी बेटी को सड़क पर गंभीर हालत में देखा। वे तुरंत बेटी को सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जांच में लगता है कि स्कूटी का टायर एक गड्ढे में जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया होगा, जिस कारण हरमनदीप गिर गई और उसे सिर पर गहरी चोट लगी। सिर से काफी खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में 174 की कार्रवाई की है।



फोटो कैप्शन:19जीबीजीपी05: सिविल अस्पताल में मृतका के परिवारिक सदस्य व मौजूद पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें