संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.43 लाख रुपये ठगने के मामले में ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। किला लाल सिंह निवासी तेजबीर सिंह की शिकायत पर थाना ब्यास की पुलिस ने गांव डेयरीवाल निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को नामजद किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात उक्त आरोपी के साथ हुई थी। आरोपी सुखविंदर सिंह ने उसे बताया था कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का कारोबार करता है। वह डेढ़ लाख रुपये में उसे अच्छी नौकरी दिला देगा लेकिन बाद में मामला 1.43 लाख रुपये में तय हुआ था। वीजा लगवाने के लिए सुखविंदर ने उसका पासपोर्ट भी ले लिया था लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।