फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फरवरी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी रखेंगे नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
25 को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी रखेंगे नींव पत्थर
विज्ञापन

श्री आनंदपुर साहिब। बंगा-श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी राष्ट्रीय मार्ग को 473 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया जाएगा। इसका नींव पत्थर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी 25 फरवरी को श्री आनंदपुर साहिब में बस स्टैंड के नजदीक रखेंगे। यह जानकारी तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मीटिंग हाल में पत्रकारों को संबोधित करते लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला और हलका विधायक व स्पीकर विधान सभा राणा केपी सिंह विशेष तौर पर नींव पत्थर समागम में शामिल होंगे। इससे पहले प्रोफ्रेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अकाली दल भाजपा वर्कर और नेताओं की मीटिंग कर 25 फरवरी के नींव पत्थर रख समागम को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें