नाले में पलटी कार, छात्र बाल-बाल बचा
नंगल। कै.अमोल कालिया पार्क के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क के साथ लगते नाले में जा पलटी। गनीमत यह रही कि हादसे में कार सवार बाल-बाल बच गया। हादसा शुक्रवार सुबह नौ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार हादसा ग्रस्त कार को एक नाबालिग चला रहा था और घर से पेपर देने के लिए निकला था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कार चालक छात्र कार पर संतुलन नहीं रख पाया और फुटपाथ पर चढ़ने के बाद नाले में जा पलटी। कार चालक उक्त छात्र रामनगर का रहने वाला था और शहर के एक निजी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहा है।