जिला स्तरीय खेल मुकाबलों में कंटीनेंटल स्कूल छाया
2 गोल्ड, एक सिल्वर तथा एक कांस्य पदक जीता
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। जिला स्तरीय स्कूल खेलों में कंटीनेंटल कालेज ऑफ हायर स्टडीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 गोल्ड, एक चांदी और एक कांस्य पदक जीता है। पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने 22 अक्तूबर 2018 को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में जगह बना ली है। कंटीनेंटल ग्रुप के कैंपस डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) एचआर मान ने विजेता विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों तथा स्कूल स्टाफ को बधाई दी। प्रिंसिपल गगनदीप कौर ने बताया कि जिला स्तरीय खेलों में गोला फेंकने के मुकाबलों में जश्नप्रीत कौर ने गोल्ड, डिस्कस थ्रो मुकाबले में कांस्य पदक भी जीता है। पोल वाल्ट मुकाबलों में पिंटू ने गोल्ड तथा गगनजीत सिंह ने सिल्वर जीतकर संस्थान का गौर्व बढ़ाया है। इससे पहले भी लड़कों की वालीबाल बास्किटबाल, रस्साकस्सी तथा लड़कियों की बैडमिंटन मुकाबलों में पहला तथा क्रिकेट में लडक़ों ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा एथलेटिक्स 10 गोल्ड सहित कुल 29 पदक जीते थे।
फोटो कैप्शन:20जीबीजीपी02: फतेहगढ़ साहिब के कंटीनेंटल स्कूल विद्यार्थियों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधक।