35 दिव्यांगों को बांटे निशुल्क कृत्रिम अंग
लुधियाना। भारत विकास परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट ने रालसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंगदान कैंप का आयोजन शनिवार को दिव्यांग सहायता केंद्र रिशी नगर में किया गया। कैंप में 35 दिव्यांग व्यक्तियों को कैलिपर, ट्राईसाइकिल, बैसाखी और सुनने वाली मशीनें दी गई। सचिव ट्रस्ट सुमन गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1996 से लेकर अब तक दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए 1276 कैंप लगाए जा चुके ह, जिसमें लगभग 53726 जरुरतमंद लोगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए हैं। इसके अलावा वर्ष 2007 से लेकर अब तक 2640 पोलियों मरीजों के सफल आपरेशन किए जा चुके है। इस अवसर पर रालसन इंडिया से सरबजीत सिंह, नरेंद्र मित्तल, अरुण पुरी, आरके वालिया, आरपी गुप्ता मौजूद थे।